जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई छह को

बिरसा भूमि लाइव

रांची: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की ओर से सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी है।

मामले में रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। जयराम महतो ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त प्रथम ( एजेसी 1) की कोर्ट में होगी। उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles