जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला 18 को

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में फैसले की तिथि 18 जून निर्धारित की है। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया था। इस दिन पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन जनसभा का हवाला देकर वे फरार हो गए थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles