गुमला : चैनपुर में पागल कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में आठ लोगों को काटकर किया घायल, दहशत में लोग

बिरसा भूमि लाइव

  • घायलों को लेकर चैनपुर अस्पताल पहुंची जीप सदस्य मेरी लकड़ा, अस्पताल की लचर व्यवस्था पर भड़की

  • झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिंज ने चैनपुर अस्पताल पहुंच पीड़ितों का हाल-चाल जाना

राहुल कुमार

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार की रात एक पागल कुत्ते ने घूम-घूम कर आठ लोगों को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम 7:30 बजे ब्लॉक मोड़ के पास पागल कुत्ते ने ननकी देवी के पैर को काटकर मांस को नोच खाया इसकी सूचना जीप सदस्य मेरी लकड़ा को हुई। जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने तत्काल घायल महिला ननकी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में लेकर पहुंची। मगर उस समय अस्पताल में कोई भी डॉक्टर ना स्टाफ नहीं थे। अस्पताल की लचर व्यवस्था को देख जिला परिसद सदस्य भड़क उठी और चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डी एन ठाकुर से फोन पर बात कर अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही बताते हुए व्यवस्था में सुधार करने की बात कही।

उन्होंने अस्पताल की कुव्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आए दिन चैनपुर अस्पताल में शाम होते ही डॉक्टर व स्टाफ नदारत रहते हैं। कई दिन इमरजेंसी आने पर भी डॉक्टर नहीं रहते हैं जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। फोन करने के बाद अस्पताल के एसएचओ रीना जसिंता तिग्गा अस्पताल पहुची। जहां ननकी देवी का इलाज चल ही रहा था की एक-एक कर मुख्यालय से 8 लोग कुत्ता के काटने से जख्मी होकर इलाज के लिए चैनपुर अस्पताल पहुंचे। पागल कुत्ते के द्वारा एक ही दिन में आठ लोगों को काटकर घायल कर देने से लोगों में भय देखने को मिला।

ग्रामीण काफी आक्रोशित थे कुत्ते को मारने के लिए लाठी डंडा लेकर घूम रहे थे। हालांकि कुत्ते को मारने में देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी। मगर सोमवार की सुबह उक्त पागल कुत्ते को संतअन्ना स्कूल के पास मार दिया गया। कुत्ते के काटने से चर्च रोड की 9 वर्षीय बच्ची सोनिया मिंज, अनिल खलखो, जोसेफ खलखो, ननकी देवी, संगीता बड़ा, प्रदीप केशरी, सुजल प्रीतम टोप्पो घायल हो गए। चैनपुर अस्पताल में सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। वही कुत्ते ने ननकी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया। इस दौरान जिप सदस्य ने पीड़ित परिवार के हालात को देखते हुए आर्थिक रूप से मदद कर गुमला भेजा। मौके पर पहुंचे झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज में पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

वही जीप सदस्य मेरी लकड़ा चैनपुर मुखिया सोभा देवी सहित मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने चैनपुर के लचर विधि व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आए दिन चैनपुर में बिजली व्यवस्था चरमराई रहती है। बिजली नहीं होने के कारण ही पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। बरसात शुरू होते ही चैनपुर में बिजली गुल होने का खेल शुरू हो गया है। उन्होंने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को चैनपुर में सुधार करें नहीं तो आक्रोशित ग्रामीणों के साथ वह बिजली विभाग का कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles