भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुमला पहुंचे

बिरसा भूमि लाइव

  • गुमला पहुंचने पर बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बाबूलाल मरांडी ने ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे
  • बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों को सबसे लूटने वाली सरकार हेमंत सरकार है

गुमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुमला पहुंचे। गुमला पहुंचने पर बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। बाबूलाल मरांडी ने ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों को सबसे लूटने वाली सरकार हेमंत सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को गुमला जिला मुख्यालय के पुराना बस डिपो में एक माहिती जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना सदा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराध, लूट, बलात्कार की घटना बढ़ रही है। हेमंत सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आमजनों का आह्वान किया। श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में आदिवासियों का लूटने का कार्य हेमंत सरकार कर रही है। आज ब्लॉक या अंचल कार्यालय बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है चारों ओर लूट खसौट का का माहौल बना हुआ है, ऐसी सरकार को सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश के उत्थान के लिए फिर से तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता में लाना जरूरी है। झारखंड के सभी 14 सीट पर भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम अन्य विपक्षी केवल भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं और देश को चिंता नहीं है सभी भ्रष्टाचारियों एक होकर नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध में एकजुट हो रहा है लेकिन देश की जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी के कारण ही विश्व में भारत का परचम लहर रही है।

इस कार्यक्रम में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, पूर्व डीआईजी अरुण उरांव, जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles