17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

बजरंग बली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

बिरसा भूमि लाइव

सिसई (गुमला) : प्रखंड के सोगड़ा गांव में सोमवार को बजरंग बली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सोगड़ा कुदादामर, पंडरिया, लुल्हवा, जोरगोटोली सहित आसपास के गांव से कुल 701 महिलाओं ने यात्रा में शामिल हुई। यात्रा सोगड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर से शुरुआत कर पहार टोली कुसूमटोली पंडरिया होते हुए पारस नदी में पुजारी ओमप्रकाश पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी से पवित्र जल को कलश में भरा गया।

डिजे, ढोल नगाड़े, बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों पर सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने झूमते हुए परिधान यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। उनके द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न देवी-देवताओं के जयघोष से पूरे वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी कन्या एवं महिलाओं ने कलश में जल लेकर मंदिर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर में कलश स्थापित किया गया।

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमन साहू व बालगोविंद साहू ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात 24 घंटा का अखंड हरीकृतन का आयोजन किया गया है। इसको लेकर पिलखी मोड़, बरगांव, गुमला एवं गांव के मिलाकर कुल चार कृतन मंडलियों ने भाग लिया है। यह धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम मंगलवार को भंडारा के साथ समापन किया जायेगा।

मौके पर मौके पर आयोजित समिति में बिंदेश्वर साहु, राजेश साहू, कलेश्वर महतो, किशोर साहू, रामवृत साहु, छोटु साहू, फन्दर साहू, बिनोद साहू, सुरेन्द्र साहू, दीपक साहू, संजय साहू, नरितपाल साहू एवं विश्व हिंदू परिषद के केशव चंद्र साय, विश्वकर्मा गीरी, उदय कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles