29.2 C
Kolkata
Tuesday, August 4, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक भेंट की

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

भेंट के अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को झारखंड लोक भवन की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की प्रति भेंट की। इस पुस्तक में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहलों, जनकल्याणकारी गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों का संकलन किया गया है।

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रकाशन राज्यपाल के कार्यकाल में सुशासन, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को रेखांकित करता है। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

नवीनतम लेख