राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया नमन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महात्मा गांधी की जयंती पर बापू वाटिका मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि दुनिया को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाकर प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। साथ ही समस्त देशवासियों को ”अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और उमंग के साथ मना रहे हैं। आज यह प्रण लेने का दिन है कि किस प्रकार हम सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार, आदर्श, मार्गदर्शन तथा उनका संदेश स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच तथा स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी देशवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। बापू के विचारों को अनुसरण करते हुए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है, तभी सुखी एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना पूरी होगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, राज्य खादी बोर्ड के सीईओ आरसी बसेरा, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles