राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

बिरसा भूमि लाइव

रांची : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद दी है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि आज पैगम्बर मोहम्मद (स.) के जन्मदिन पर हम सब सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़कर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का सद्भाव, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम पूरे समाज को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें, खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles