19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

वर्तमान और भविष्य दोनों के साथ खेल रही सरकार : सुदेश कुमार महतो

बिरसा भूमि लाइव

सभी विधासनभा में जनपंचायत लगाएगी आजसू पार्टी

रांची: सरकार झारखंड एवं झारखंडियों के वर्तमान और भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्थानीयता झारखंड की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इस पहचान के आधार पर नियोजन यहां की स्वभाविक मांग है। आजसू पार्टी नियोजन के विषय पर हर प्लेटफार्म के माध्यम से सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन ना ही सदन और ना ही मीडिया या अन्य पब्लिक डोमेन में सरकार की ओर से कोई जवाब आ रहा। यह अफसोसजनक है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू, रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा का कि समाज का हर वर्ग हताश-निराश है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा है। राज्य के लाखों नौजवान नौकरी, वेकैंसी, परीक्षा को लेकर बेचैनियों से गुजर रहे हैं। उन बेचैनियों को खत्म करने के लिए क्या तैयारियां हैं और अब तक कितने युवाओं को नौकरी दी गई, कितनी वैकेंसियां निकाली गई हैं, यह बताने में सरकार को नजरें नहीं चुरानी चाहिए। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा भी धरी रह गई। दरअसल यह पढ़े-लिखे नौजवानों की भावनाओं से खिलवाड़ है।

झारखंड एवं झारखंडियों के पहचान, सम्मान, रोजगार और अधिकार के लिए आजसू पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। बैठक के दौरान सुदेश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत की जिद के साथ हम आगे बढ़ते गए। मौके पर रामगढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुनिता चौधरी को पार्टी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया तथा जीत की शुभकामनाएं दी।

27 मार्च को आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक गिरिडीह में : बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक 27 मार्च को गिरिडीह में होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा में आजसू पार्टी जनपंचायत लगाएगी तथा सरकार के वादों और उनके कार्यों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखकर सरकार को आईना दिखायेगी।

बैठक में मुख्य रुप से अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा तथा उपाध्यक्ष प्रो. यूसी मेहता, आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस एवं राजेंद्र मेहता, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, हसन अंसारी, सपन सिंह देव तथा कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह एवं प्रो. विनय भरत, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, यशोदा देवी, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, अनूप पांडेय, तिवारी महतो, रामधन बेदिया, भरत कांशी साहू, जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या, गोपीनाथ सिंह, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, तरुण गुप्ता, अनुशासन समिति प्रमुख सुबोध प्रसाद सहित सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तथा अनुषंगी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश संयोजक मुख्य रुप से मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles