28 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

सोने व चांदी में फिर आयी भारी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी 25000 रुपये सस्ती हो गई। वहीं सोना की कीमतों में 4,000 रुपये की गिरावट हुई।  पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है। एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है।

लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?  ऑल इंडिया सर्रफा एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी है। वैश्विक स्तर पर बिकवाली और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण राजधानी दिल्ली में चांदी 10.16 प्रतिशत गिरकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles