23.6 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

सोना-चांदी हुआ और महंगा चांदी

सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा गोल्ड 1,35,224 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर (मार्च वायदा) 2,13,412 प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा स्पॉट गोल्ड $4,400 प्रति औंस और सिल्वर 69.23 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गया।

दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1980 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1810 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है।

सोने चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे फेड रेट कट की बढ़ती उम्मीदों के साथ ही बढ़ता भू राजनीतिक तनाव भी है। ऐसी स्थिति में न केवल फिजिकल गोल्ड सिल्वर की खरीदारी बढ़ी है बल्कि गोल्ड सिल्वर ईटीएफ की खरीदारी भी बढ़ गई है।

बाजार के जानकारों का मानना है कि महंगाई में कमी और लेबर मार्केट में सुस्ती के संकेतों के बीच, फेडरल रिजर्व अगले साल ब्याज दरों में दो बार एक चौथाई प्रतिशत (0.25%) की कटौती कर सकता है। इससे डॉलर कमजोर होता है और सोने-चांदी जैसी कमोडिटीज को समर्थन मिलता है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles