26 C
Kolkata
Tuesday, February 10, 2026

हाई-ऑक्टेन फॉर्मूला स्ट्रीट रेस वीकेंड की 15 फरवरी को मेजबानी करेगा गोवा

नई दिल्ली। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल इस फरवरी अपने पहले गोवा संस्करण के साथ एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। 14 और 15 फरवरी को गोवा एक हाई-ऑक्टेन फॉर्मूला स्ट्रीट रेस वीकेंड की मेज़बानी करेगा, जहां मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक अस्थायी मोटरस्पोर्ट हब में तब्दील हो जाएगा। यह आयोजन चैंपियनशिप के चौथे राउंड के रूप में आयोजित किया जाएगा और इसकी गिनती फेस्टिवल की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी पहलों में होगी।
विशेष रूप से तैयार एफआईए-ग्रेड स्ट्रीट सर्किट
इस ऐतिहासिक आयोजन का केंद्र 2.064 किलोमीटर लंबा, विशेष रूप से तैयार किया गया एफआईए-ग्रेड स्ट्रीट सर्किट है। हवाई अड्डे के विशाल परिसर में निर्मित इस ट्रैक में 12 मोड़ शामिल हैं, जिन्हें करीबी रेसिंग, लेट ब्रेकिंग और पोजीशन के लिए निरंतर संघर्ष को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह लेआउट एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक वीकेंड का मंच तैयार करता है।
इंडियन रेसिंग लीग का चौथा राउंड
गोवा स्ट्रीट रेस इंडियन रेसिंग लीग (आईआ एल) का चौथा राउंड है। शीर्ष टीमों के बीच अंकों का अंतर बेहद कम होने के कारण, गोवा सर्किट का हर लैप खिताब की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। सभी टीमें एक-समान Ligier JS F422 कारों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनमें 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड अल्पाइन इंजन लगा है। समान तकनीकी प्लेटफॉर्म और तंग स्ट्रीट सर्किट का यह संयोजन व्हील-टू-व्हील रेसिंग सुनिश्चित करता है, जहाँ ड्राइवर की क्षमता और टीम रणनीति रफ्तार से भी अधिक अहम होगी। इंडियन रेसिंग लीग की एक विशिष्ट पहचान इसकी समावेशी टीम संरचना है। प्रत्येक टीम में चार ड्राइवर होते हैं—एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय रेसर, एक उभरती हुई वैश्विक प्रतिभा, एक भारतीय ड्राइवर और एक महिला रेसर। यह प्रारूप न केवल प्रतिस्पर्धात्मक स्तर को ऊँचा उठाता है, बल्कि भारतीय प्रतिभाओं के विकास और शीर्ष स्तर पर लैंगिक प्रतिनिधित्व को भी बढ़ावा देता है।
प्रमुख ड्राइवरों पर रहेगी नज़र
हैदराबाद ब्लैक बर्ड्स की ओर से दिव्य नंदन पर विशेष निगाहें होंगी। 2024 F4 इंडिया चैंपियनशिप में चेन्नई स्ट्रीट रेस में पोल पोजीशन हासिल करने और GB3 व ब्रिटिश F4 में भाग लेने के अनुभव के साथ, नंदन चुनौतीपूर्ण सर्किटों पर तेजी से ढलने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। चेन्नई टर्बो राइडर्स को मौजूदा फॉर्मूला 4 इंडिया चैंपियन अकील अलीभाई से बड़ी उम्मीदें होंगी। किच्चा किंग्स बेंगलुरु के लिए इंडियन रेसिंग लीग इतिहास के सबसे कम उम्र के रेस विजेता रूहान अल्वा पर ध्यान केंद्रित रहेगा। 2024 F4 इंडिया के उप-विजेता और ब्रिटेन में पोडियम फिनिश के साथ, अल्वा को भारत के सबसे होनहार अंतरराष्ट्रीय निर्यातों में गिना जाता है। कोलकाता रॉयल टाइगर्स का नेतृत्व कर रहे हैं ब्रिटिश GT चैंपियन और एस्टन मार्टिन एकेडमी के स्नातक टॉम कैनिंग, जिनके साथ जेम्मा मूर GT4 और एंड्योरेंस रेसिंग का समृद्ध अनुभव लेकर आई हैं।
खेल और सिनेमा जगत की दमदार मौजूदगी
इस वीकेंड की भव्यता को और बढ़ा रही है खेल और सिनेमा जगत की हाई-प्रोफाइल टीम ओनरशिप।
जॉन अब्राहम – गोवा एसेस जेए रेसिंग
अर्जुन कपूर – स्पीड डेमन्स दिल्ली
सौरव गांगुली – कोलकाता रॉयल टाइगर्स
नागा चैतन्य – हैदराबाद ब्लैक बर्ड्स
किच्चा सुदीप – किच्चा किंग्स बेंगलुरु
डॉ. श्वेता सुदीप आनंद – चेन्नई टर्बो राइडर्स

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles