34.3 C
Kolkata
Monday, March 9, 2026

स्कॉटलैंड में ग्लासगो रेलवे स्टेशन पास की इमारत में लगी आग के कारण बंद किया गया

एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)। स्कॉटलैंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्लासगो में रेलवे स्टेशन के पास एक ऐतिहासिक इमारत में लगी आग के बाद ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। 1851 में बनी चार मंजिला इस इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया है। आग की विभीषिका को देखते हुए ग्लासगो रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख अखबार बेलफास्ट टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आग पर फिलहाल नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। यह इमारत व्यावसायिक है। यूनियन स्ट्रीट पर निर्मित इस इमारत में महंगे शोरूम हैं। दमकल विभाग का कहना है कि सूचना मिलते ही रविवार शाम चार बजे जवान मशीनरी के साथ आग बुझाने पहुंचे। आग निचली मंजिल पर लगी है। कोशिश की जा रही है कि यह ऊपर न फैले। बताया गया है कि सारी रात क्रेन से पानी का छिड़काव किया गया, मगर आग अभी पूरी तरह बुझ नहीं सकी है। नेशनल रेल ने कहा कि फिलहाल ग्लासको स्टेशन बंद रहेगा। आग पर नियंत्रण पा लिया गया, तो इसे आज देररात तक खोला जा सकता है।

ग्लास्को स्कॉटलैंड के सबसे बिजी स्टेशनों में से एक है। स्कॉटरेल ने अपनी सेवा में बड़ी रुकावट को स्वीकार किया है। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव अर्गिल स्ट्रीट और एंडरसन में बनाए गए हैं। स्कॉट रेल सर्विस के अधिकारी मार्क इल्डर्टन ने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles