बिरसा भूमि लाइव
रांची: जेसीआई रांची की महिला विंग 21 मार्च को गणगौर उत्सव धूमधाम से मनायेगा। गणगौर उत्सव मोरहबादी मैदान स्थित संगम गार्डन में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक मनाया जायेगा। महिला विंग की चेयरपर्सन अमिता केडिया, सचिव स्मिता खेमका और प्रोजेक्ट संयोजक शोभा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नृत्य नाटिका के माध्यम से हम गणगौर उत्सव क्यों मनाते हैं, कैसे मनाते हैं और उसकी क्या मान्यता है, इसकी जानकारी दी जायेगी।
गणगौर उत्सव के दिन कई नर्तकी घूमर संग कई राजस्थानी नृत्य पेश करेंगे। यहां इसर गोरा के संग फूलों की होली भी खेली जाएगी। कई राजस्थानी गायक और गायिका भी आएंगे। यहां सभी लोग घूमर नृत्य का मजा भी ले सकते हैं और साथ ही कई स्वादिष्ट व्यंजनों का भी इंतजाम है।
घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे और यहां तंबोला खेलने का भी इंतजाम है जो गंगौर थीम पर आधारित रहेगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा। नौ साल से नीचे बच्चे- मुफ्त, 9 से 15 साल 300, 15 साल से ऊपर 600 की कीमत रखा गया है। टिकट की बुकिंग के लिए 990510050 , 7549171918 संपर्क कर सकते हैं।