23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत

  • लोक कलाकारों ने बांधा समां
  • छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर ने किया आत्मविभोर
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जी-20 में आए प्रतिनिधियों से की मुलाकात

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी। मौका था, जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी।देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles