बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा पर सम्यक् विचारोपरांत प्रदेश कांग्रेस के चार नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इनमें आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधुशरण गोप को तत्काल प्रभाव से अगले छह वर्षों के लिये झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी।