प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान आत्मदाह की धमकी देने वाले चार गिरफ्तार

बिरसा भूमि लाइव

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को झारखंड आएंगे। उनके दौरे पर आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि यदि प्रधानमंत्री झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में आत्मदाह कर लेंगे। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार लोगों मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कान्हूराम टुडू हैं। कान्हू राम टुडू पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के निवासी है। विक्रम हेंब्रम और पृथ्वी मुर्मू पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा जाटा झोपड़ी के तथा चंद्रमोहन मार्डी बोकारो के पेटरवार के निवासी हैं। पूर्व में दो युवाओं की घोषणा के बाद बागबेड़ा जाटाझोपड़ी के विक्रम हेम्ब्रम व पृथ्वी मुर्मू ने भी उलिहातू में जाकर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इन दोनों ने कहा था कि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में प्रधानमंत्री का स्वागत है लेकिन सरना धर्म कोड को मान्यता को पूरा होते देखना चाहते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles