30.1 C
Kolkata
Tuesday, March 10, 2026

सीएम नीतीश कुमार को शपथ के बाद पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बिहार की नई सीएम नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है और यह विकसित बिहार की दिशा में नई शुरुआत का प्रतीक है। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण की बधाई दी और उपमुख्यमंत्री पद संभालने वाले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी शुभकामनाएँ दीं। इसके अलावा उन्होंने बिहार मंत्रिमंडल के सभी नए सदस्यों को भी बधाई दी। रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेज प्रगति, मजबूत सुशासन, आधुनिक बुनियादी ढांचा और विकसित भारत 2047 के संकल्प में बिहार की अहम भूमिका होगी।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles