24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

झारखंड राजस्थानी अकादमी का गठन

बिरसा भूमि लाइव

  • अजय मारू अध्यक्ष एवं विनय सरावगी महासचिव मनोनित

रांची: झारखंड राजस्थानी अकादमी का गठन रविवार को माहेश्वरी भवन रांची में आयोजित बैठक में किया गया।
पूर्व राज्यसभा सासंद अजय मारू को संस्थापक अध्यक्ष एवं विनय सरावगी को संस्थापक महासचिव नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति रमेश मरेठिया एवं भागचंद पोद्दार को अकादमी का संरक्षक बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में राजकुमार केडिया एवं गोवर्धन प्रसाद गाडोदिया को उपाध्यक्ष, कमल कुमार केडिया एवं रवि शंकर शर्मा को संयुक्त सचिव, धर्मचंद जैन रारा को कोषाध्यक्ष, रतन लाल बंका एवं ओम प्रकाश प्रणव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।

अध्यक्ष अजय मारू ने इस संगठन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अकादमी के माध्यम से झारखंड में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड में 150 से भी ज्यादा वर्ष पूर्व राजस्थानी समाज के लोग आयें, इसलिए यह नितांत आवश्यक है कि राजस्थानी समाज अपने रीति-रिवाज, कला एवं संस्कृति से जुड़े रहें।

विनय सरावगी ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में जल्द से जल्द शामिल किया जाए। आज देश के 12-14 करोड़ की आबादी राजस्थानी भाषा का प्रयोग करती है। उन्होंने आगे बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने जो आह्वाहन किया है कि स्कूलों में पढ़ाई मातृभाषा में की जाए। इसके लिए यह आवश्यक है कि राजस्थानी भाषा का प्रचार एवं प्रसार किया जाए।

श्री सरावगी ने यह बताया कि इस अकादमी में सभी धर्म एवं जाति के प्रवासी राजस्थानी सदस्य बनाएं जाएंगे। यह विदित है कि झारखण्ड में हिन्दु जैन एवं मुस्लिम प्रवासी राजस्थानी कई वर्षों से निवास करते हैं। इसके अलावा हिन्दु समाज के ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं बाल्मिकि समाज जो कई वर्षों से झारखण्ड में रह रहें हैं इसके सदस्य बनाएं जायेंगे। झारखण्ड राजस्थानी अकादमी की झारखण्ड सोसाईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया है जिसकी निबंधन संख्या 15 / 2020-21 है।

अकादमी का कार्यालय का उद्घाटन 26 मार्च को : झारखंड राजस्थानी अकादमी का कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आगामी 26 मार्च 2023 रविवार को सुनिश्चित किया गया है एवं इस उद्घाटन समारोह में राजस्थान से पधारे लोक कलाकारों द्वारा लोकसंगीत एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों एवं समाज बंधुओं से अपील किया है कि वो इस समाजिक अनुष्ठान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस वृहद आयोजन के लिए संयोजक रवि शंकर शर्मा एवं सह संयोजक मनोज बजाज एवं अशोक पुरोहित को मनोनित किया गया है जिनके कुशल निर्देशन में आयोजन संपन्न होगा।

धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सहसचिव रवि शंकर शर्मा ने दिया। बैठक की कार्यवाही अगली बैठक तक के लिए स्थगित की गई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles