यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में झारखंड के पांच लोगों की मौत

बिरसा भूमि लाइव

पलामू : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मारे गये पांच लोग झारखंड के रहने वाले थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा इतना भीषण था कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे। सभी दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली से पलामू स्थित घर लौट रहे थे।

मरने वालों में उपेंद्र बैठा (38), बिजेंद्र बैठा (36), कांति देवी (30), ज्योति (12) , सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) हैं। घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) हैं। सभी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। बताया गया है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles