मोरहाबादी मैदान में पांच दिवसीय ‘एक्स्पो उत्सव 2023’ का शुभांरभ

बिरसा भूमि लाइव

  • एक्सपो उत्सव रचनात्मकता और उद्यमिता का उत्सव : राज्यपाल

रांची : जेसीआइ रांची की ओर से मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो ‘एक्स्पो उत्सव 2023’ का शुभांरभ गुरूवार को हो गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेसीआई, रांची द्वारा ‘एक्स्पो उत्सव 2023’ का आयोजन केवल एक प्रदर्शनी मात्र नहीं है, बल्कि रचनात्मकता और उद्यमिता का उत्सव भी है। राज्यपाल ने कहा कि पूरा विश्व एक तरह से ग्लोबल विलेज बन गया है। वैश्वीकरण के इस दौर में विकास के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल होना होगा। नित्य नए विकसित हो रही नई तकनीक, नए उत्पाद एवं नवोन्मेषी विचार को अपनाना होगा।

राज्यपाल कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति भी विकास के दौर में शामिल हो सकें, इसके लिए जेसीआइ, रांची को गावों तक जाना चाहिए और जनजातीय समुदाय को भी भागीदार बनाना चाहिए। देश तभी विकसित होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकसित होगा। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा। बाधाएं भी आ सकती हैं लेकिन बाधाओं को पार कर विकास हेतु नया आयाम स्थापित करने वालों की ही विशिष्ट पहचान होती है। हमारे प्रधानमंत्री का विश्व पटल पर एक दूरदर्शी नेता के तौर पर अहम पहचान स्थापित है क्योंकि उन्होंने अथक प्रयास से सभी बाधाओं को दूर करते हुए भारत को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बनाया है। उन्होंने विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा है।

राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक विकास से रोजगार का सृजन होता है और लोगों को रोजगार मिलता है। झारखण्ड एक खनिज प्रधान राज्य है और यहां उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। नई सोच, नई अवधारणाएं, नई परिकल्पनाएं और नए प्रयोगों के साथ राज्य एवं देश को आगे बढ़ाने का कार्य युवाओं के कंधे पर हैं। आगे बढ़ने के लिए संघर्ष भी करना पड़े तो आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

लेखक शिव खेड़ा यंग एंटरप्रेन्योर्स एवं कॉलेज स्टूडेंट्स को देंगे ट्रेनिंग

जेसीआइ रांची के अरविंद राजगढ़िया ने जेसीआइ के कार्यो और एक्सपो उत्सव के बारे में जानकारी दी। एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक संजय जैन ने एक्सपो उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक्सपो के दौरान यंग एंटरप्रेन्योर्स एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के जाने-माने लेखक शिव खेड़ा के द्वारा भी दिया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन सचिव तरुण अग्रवाल ने दिया। मंच का संचालन जेसीआइ रांची के पूर्व अध्यक्ष अंनत जैन ने किया। इस अवसर पर इस उद्घाटन समारोह प्रोजेक्ट संयोजक आशीष भाला और अभिषेक नारनोली, प्रतीक जैन, सनी केडिया, राहुल टिबरेवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, वीपी बिजनेस पीयूष केडिया, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, जेसी सदस्य आदि शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई राँची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दिया।

सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी

ज्ञात हो कि गुरूवार से शुरू होने वाले इस एक्सपो में रांचीवासी सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। टिकट 20 रूपये का है। इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं। इस वर्ष एक्सपो में अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles