21.2 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

वित्त मंत्री ने 6.83 करोड़ की सडक सुदृढ़ीकरण योजना का किया शिलान्यास

पलामू। जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को छह करोड़ 83 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पांच पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत कुल 10.06 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
योजनाओं में खजुरी उच्च विद्यालय से लेवाड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण (1.10 किमी), नौडीहा मोड़ से नौडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण (2.49 किमी), मुख्य पथ से खेन्द्राखुर्द तक पथ सुदृढ़ीकरण (1.50 किमी), चेराई से हुलसम मंझौली तक पथ सुदृढ़ीकरण (2.57 किमी), मुख्य पथ से चुचरुमोड़ विद्यालय तक पथ सुदृढ़ीकरण (2.40 किमी) शामिल हैं।
वहीं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार के विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित रहे छतरपुर जैसे क्षेत्रों में सड़क निर्माण विकास को नई दिशा देता है। इससे न केवल आवागमन सुलभ होता है, बल्कि प्रशासनिक पहुंच, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में युवा नेता प्रशांत किशोर उर्फ बंकू, बिसूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह, नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष मोहन जायसवाल, अशोक सोनी, हरेंद्र सिंह, गणेश सिंह, उप प्रमुख संतोष यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles