24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

फिक्की झारखंड का झारखंड पुलिस फोर्स के लिए हेल्दी लिविंग पर कार्यशाला

बिरसा भूमि लाइव

स्वास्थ्य के प्रति महिला पुलिसकर्मी हमेशा अर्लट रहे: अखिलेश कुमार झा

रांची: फिक्की झारखंड की ओर से झारखंड पुलिस फोर्स के लिए हेल्दी लिविंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटवार स्थित आइटीएस हॉल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आइजी (हेडक्वाटर एंड एचआर) अखिलेश कुमार झा ने महिला पुलिसकर्मियों से हेल्दी जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति महिला पुलिसकर्मी हमेशा अर्लट रहे। अपने काम के साथ जीवन जीने का तरीका भी सही होना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली को अपनायेंगे, तो आप हमेशा फीट रहेंगे। श्री झा ने कहा कि अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हेाती है। इससे समस्याएं बढ़ती है। आज के जीवनशैली को अच्छे से संभाल कर चलने की आवश्यकता है। लाइफ स्टाइल बेहतर करना होगा। व्यायाम, योग आदि इसका बेहतर माध्यम साबित होगा।

जैप-10 के सीओ धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों को काम के साथ अपने आप को फीट रखना जरूरी है। इस प्रकार के कार्यशाला से पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। फिक्की झारखंड के हेड रौशन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय पर अपनी बात कही।

न्यूट्रिशियन एंड फीटनेस कोच श्रीयम ने कहा कि पतले होने पर कम और हेल्दी भोजन करने पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है। घर का खाना ही आपके लिए बेहतर है। घर से बाहर काम करने जाती है, तो कोशिश करें कि घर से ही खाना ले जाये। जरूरत से अधिक खाना भी नुकसानदायक है।

कार्यशाला में डॉ सिद्वार्थ सिन्हा, इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रथिन भद्रा, एमवे इंडिया की अलका गुरनानी, आशीष वैद्य, एमवे इंडिया के नीतिन माथुर, हेल्थ एक्सपर्ट मनु सेठ, योग आचार्य स्वामी मुक्तिरथ आदि ने अपने विचार रखे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र का संचालन आइएसएस के पूर्व निदेशक एसके सिंह ने किया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles