24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

मंडी में कृषकों का माल आता नहीं, तब शुल्क का कोई औचित्य ही नहीं: नरेंद्र सिंह

बिरसा भूमि लाइव

केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ झारखंड चैंबर की वार्ता

रांची: केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के रांची प्रवास के दौरान अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स और रांची चैंबर पंडरा के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर, एपीएलएम एक्ट में संशोधन का आग्रह किया। यह कहा गया कि अन्य राज्यों से आयातित कृषि उपज पर राज्य सरकारों द्वारा शुल्क वसूलने की स्वतंत्रता के प्रावधान झारखण्ड जैसे राज्य के लिए अनुकूल नहीं है।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि पठारी क्षेत्र की अधिकता होने के कारण अन्य प्रदेशों की तुलना में झारखण्ड में कृषि योग्य भूमि काफी कम है। यह आग्रह किया कि एपीएलएम एक्ट में प्रावधानित ‘‘अन्य राज्यों से आयातित कृषि उपज पर शुल्क वसूलने की स्वतंत्रता में आवश्यक संशोधन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एकल अर्थात् प्रथम बिंदु पर मंडी शुल्क लिया जाना सुनिश्चित किया जाय। इस एक्ट में यह प्रावधानित किया जाना चाहिए कि किसी भी वस्तु पर विपणन व्यवस्था के तहत यदि एक बार मंडी शुल्क लग गया है तो उस वस्तु पर किसी भी राज्य में दुबारा मंडी शुल्क नहीं लगना चाहिए। यह व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर पर एकल बिंदु के तहत अनिवार्य रूप से लागू की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमण्डल के आग्रह पर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अवगत कराया कि कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने और कृषकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को एक मॉडल दिया गया है। यह एक्ट नहीं है क्योंकि यह लोकसभा से पारित नहीं है। इसमें राज्य सरकार को शुल्क वसूलने की कहीं भी बाध्यता नहीं है। राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे लागू कर सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा इस मॉडल को प्रभावी करने के लिए कोई भी पत्र झारखण्ड सरकार को नहीं दिया गया है। केंद्र से आनेवाला कोई भी फंड इसके कारण रूकनेवाला नहीं है। झारखण्ड चैंबर यदि कृषि मंत्रालय को पत्र दे, तब मंत्रालय द्वारा इसकी लिखित जवाब भी उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब झारखण्ड के किसी भी मंडी में कृषकों का माल आता ही नहीं, तब इस शुल्क का कोई औचित्य ही नहीं है।

प्रतिनिधिमण्डल में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, रांची चैंबर पंडरा के अध्यक्ष संजय माहुरी, दीपक पोद्दार, अभय बदानी, किशन साबू शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles