29 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

आईसीएआर नामकुम में किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी आयोजित

खूंटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 08 और 09 मार्च को आईसीएआर, नामकुम (रांची) में किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की कृषिए पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं, जबकि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेले में विभिन्न जिलों से आए किसानों, महिला समूहों और कृषि आधारित उद्यमों ने अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में खूंटी जिले के बीएमएमयू तोरपा की ओर से ब्रांड ‘पलाश’ के अंतर्गत संचालित दीदी बेकरी यूनिट का भी एक स्टॉल लगाया गया।

इस स्टॉल में मड़ुवा (रागी) से निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई, जिनमें निमकी, केक, सेब कुकीज़, फ्रूट केक सहित अन्य खाद्य उत्पाद शामिल थे। मेले में पहुंचे अतिथियों और आगंतुकों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की काफी सराहना की। साथ ही स्टॉल पर इन उत्पादों की अच्छी बिक्री भी हुई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दीदी बेकरी यूनिट के कार्यों की सराहना करते हुए इसे कृषि आधारित स्टार्टअप श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Related Articles

नवीनतम लेख