मुरी/सिल्ली: वर्ग दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन 30 जनवरी दिन शुक्रवार को लिटिल फ्लॉवर स्कूल पतराहातु सिल्ली में किया गया। इस अवसर में जूनियर बच्चों ने उन्हें उपहार देकर उनके सम्मान में कई सारे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । सभी शिक्षकगण उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगामी माध्यमिक परीक्षा को लेकर अपने स्कूल के ही एक शिक्षक अशोक कुमार महतो ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा में ऐसे लिखना कि कलम भी रोने के लिए मजबूर हो जाय और पेपर काटने वाले भी मार्क्स देने के मजबूर हो जाए। स्कूल के प्राचार्य सह निदेशक शिवेश्वर गोंझू ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई समारोह केवल एक दस्तूर है। यह पढ़ाई का अंत नहीं वरन कामयाबी की जीवन यात्रा का शुरूआत है। जहां भी जाएं लिटिल फ्लॉवर स्कूल की महक चारों ओर फैलाएं। अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़े तो सफलताएं कदमों में होगी। मंच संचालन श्रीमती सुसन्ना मुर्मू तथा अमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गण एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा।


