कल्पना सोरेन ने किया गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन, देखें वीडियो

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।  झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं थीं। इस मौके पर कल्पना सोरेन के साथ झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, महुआ माजी, गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य नेता मौजूद थे।

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी। 3 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर पाएंगे। 6 मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव के परिणाम लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles