24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

रांची के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।रांची के चुटिया थाना क्षेत्र निवासी उमेश साहू बुधवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे जहां उनका इलाज डॉक्टर अभिषेक रंजन कर रहे थे। डॉक्टरों की ओर से मरीज में ब्लड कैंसर की आशंका जताई गई थी।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुरुवार सुबह तक मरीज की हालत सामान्य थी लेकिन नर्स की ओर से तीन इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार रात उमेश का बुखार तेजी से बढ़ रहा था लेकिन रात ११ बजे तक वार्ड में थर्मामीटर उपलब्ध नहीं कराया गया। कई बार अनुरोध करने के बावजूद कोई डॉक्टर रात में मरीज को देखने नहीं आये।परिजनों का यह भी कहना है कि डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर के संदेह में कुछ जांच कराने को कहा था और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाना था लेकिन मरीज की गंभीर हालत की जानकारी उन्हें मौत के बाद दी गई।इस संबंध में सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ बिमलेश सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति शुरू से ही गंभीर थी। ब्लड कैंसर का संदेह था और मायेलॉयड ल्यूकीमिया जैसी बीमारियां बेहद जटिल होती हैं जिनमें अचानक किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

—————

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles