34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट : रांची में सिल्वर 11 हजार लुढ़की

रांची। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आज रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,28,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,34,400 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,350 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,820 रुपये था। यानी आज 22 कैरेट सोने में 1,350 रुपये और 24 कैरेट सोने में 1,420 रुपये की गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी देखने को मिली है। आज रांची में चांदी 2,72,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,83,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम में 11,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles