33.2 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

बगदाद । अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू किए सैन्य अभियान की लपटों से घिरे खाड़ी देशों में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ईरान ने इन देशों के खिलाफ लगातार हमले कर रहा है। इराक में आज सुबह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास शक्तिशाली विस्फोट हुआ है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह इराक के एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस कॉन्सुलेट) और एरबिल इंटरनेशनल हवाईअड्डा इलाके के पास जबरदस्त धमाका हुआ है। खाड़ी देश ईरानी ड्रोन और मिसाइलों की नई लहरों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ईरान ने तेल भंडारण केंद्रों और टैंकरों को निशाना बना रहा है।

इराक के कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल इंटरनेशनल हवाईअड्डा से धुआं उठता दिख रहा है। इससे पहले, इराक के समुद्री इलाके में ईरानी ड्रोन ने दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला किया। कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 38 अन्य को बचा लिया गया। ईरान ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जलमार्ग के नीचे हुए ड्रोन हमले में टैंकर उड़ गए। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने देश के पूर्वी हिस्सों में 20 से ज्यादा ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है।

बहरीन ने कहा कि ईरानी हमलों में देश के उत्तरी मुहर्रक गवर्नरेट में एक जगह पर फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। गृह मंत्रालय ने आस-पास के चार कस्बों और गांवों के लोगों को चेतावनी दी कि वे धुएं और आग के असर से बचने के लिए अपने घरों में रहें और खिड़कियां बंद रखें।

संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसके एयर डिफेंस “ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों” का जवाब दे रहे हैं। दुबई के सरकारी मीडिया ऑफिस ने कहा कि क्रीक हार्बर के पास एक बिल्डिंग पर एक ड्रोन गिरा और मामूली आग पर काबू पा लिया गया। कुवैत की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस भी “दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन के खतरों” का जवाब दे रहे हैं।

इस बीच इराक ने ईरान से संयम बरतने की अपील की है। इराक के तेल मंत्रालय ने कहा कि फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों को निशाना बनाने से चिंता बढ़ गई है। इराक ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि समुद्री रास्तों में तेल टैंकरों से जुड़ी घटनाएं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles