33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

दिशोम गुरु की 82वीं जयंती पर भावनाओं का सैलाब, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके पूर्व आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, सांसद जोबा माजी, विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
दिशोम गुरु के योगदान को किया याद
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड राज्य निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर झारखंड के विकास, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “झारखंड और हमारे परिवार के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज पहली बार गुरुजी की जयंती पर वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। उनका न होना हम सभी के लिए एक बड़े खालीपन का अहसास करा रहा है।”

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles