30 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मारा

कोडरमा । जिले में हाथियों का एक बार फिर आतंक बढ़ने लगा है। इस बार हाथियों की धमक शहरी इलाके में जिला मुख्यालय कोडरमा तक पहुंच गई है। बुधवार की देर रात हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एक हाथी मरियमपुर के पास देखा गया, जिसके बाद हाथी मारियमपुर के बिरहोर टोला में घुस आया। उसने एक बिरहोर महिला को कुचल कर मार दिया। मृतका की पहचान मुनिया बिरहोरिन (55) के रूप में की गई है। वहीं हाथी ने आरती बिरहोरिन नामक एक महिला को भी घायल कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा हाथी को उक्त गांव से भगाया गया। वहीं हाथी वहां से भागने के क्रम में बोनाकाली महिला कॉलेज की ओर गया। जहां हाथी ने बालेश्वर सोरेन (40) को भी कुचलकर मार डाला। वहां से हाथी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की ओर भागा और वहां बाउंड्री वाल के मेन गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के बोनाकाली और मरियमपुर में हाथी के दस्तक देने से लोग दहशत में है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को ज्यादा दूर खदेड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन हाथी क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, जिसमें अभी भी एक हाथी मरियमपुर से सटे जंगल में छिपा हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ हाथियों के एक झुंड के बागीटांड से सटे कोडरमा घाटी के जंगल में देखे जाने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम के पास हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम भी नहीं है।

सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची जरूर, लेकिन एक टॉर्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जाता रहा जो नाकाफी साबित हुआ है। हाथी अभी भी पास के जंगल में छिपे हैं और कभी भी आतंक मचा सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles