बिरसा भूमि लाइव
रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर का चुनाव और होली मिलन समारोह 3 मार्च को स्वागतम हॉल हरमू में होगा। महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी और महामंत्री मुनचुन राय ने संयुक्त रूप से बताया कि रामनवमी को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
रामनवमी शोभा यात्रा और झांकी प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और रांची के प्रसिद्ध कलाकार अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जो इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहर के तमाम अखाड़ा धारियों को आमंत्रित किया जाएगा। संस्था की ओर से जो अखाड़ाधारी आर्थिक रूप से कमजोर है, उनकी मदद की जायेगी। ताकि जुलूस भव्य रूप से निकले।
श्री अजमानी ने बताया कि होली महोत्सव को देखते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के सभी तबकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके में होने वाले चुनाव के बाद चुने गए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी जाएगी शोभायात्रा आकर्षक और भव्य रूप से निकले।