29 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

ट्रेन से कटकर छतरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत

पलामू । डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कट कर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक की ओर से गुजर रही थी, इसी क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई गई है। महिला की पहचान छतरपुर के खाटिन गांव निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मी देवी, पति शिव प्रसाद राजकिशन के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर शव देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पर टीओपी तीन के प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता को दी। मौके पर पहुंचे टीओपी तीन के प्रभारी ने शव की पहचान कराई। रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भेज दिया।

टीओपी तीन प्रभारी के अनुसार महिला डालटनगंज में ही रहती थी। गुरुवार को घर से निकली थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। परिजन के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब चल रही थी। गुरुवार रात घर से लापता होने के संबंध में पुलिस को मौखिक सूचना दी गई थी। परिजन अपने स्तर से भी खोजबीन कर रहे थे। इसी क्रम में शव बरामद हुआ।

Related Articles

नवीनतम लेख