25.9 C
Kolkata
Monday, March 2, 2026

अमेरिका-ईरान जंग का असर : सोना 7000 हजार व चांदी 20,000 हजार हुआ महंगा, जानें आज की कीमत

अमेरिका-इजराइल व ईरान जंग का असर बाजारों में देखने का मिला रहा है। सोने चांदी के दाम में आज यानी 2 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपए बढ़कर 1.66 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 20 हजार रुपए बढ़कर 2.87 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.67 लाख रुपए प्रति किलो थी।  सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष और बढ़ा तो सोना वैश्विक स्तर पर 6,000 डॉलर तक जा सकता है, जिससे भारत में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर संभव है। एक्सपर्ट कहते हैं कि एक्सट्रीम सिनेरियो में यह मंजर नजर आ सकता है। चांदी भी 100 डॉलर के पार जाने की राह पर है। हालांकि, वास्तविक रास्ता संघर्ष की गहराई पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल सोना चमकदार भविष्य दिखा रहा है।

अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर हमलों की खबरों ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। तेहरान में बड़े हमलों के बाद बाजार में डर का माहौल है, और निवेशक सोने जैसे सुरक्षित ठिकानों की तरफ मुड़ रहे हैं। यह तनाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक भी है, जहां तेल की कीमतें भी उछल रही हैं। सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, और यह सिलसिला जारी रह सकता है। युद्ध जैसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित मानते हैं और इसमें पैसा लगाने लगते हैं। इससे इसकी डिमांड बढ़ती है और ये महंगे होने लगते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles