बिरसा भूमि लाइव
रांची : मंगलवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन तबीयत को देखते हुए उन्हें 2.30 बजे एयरलिफ्ट से अपोलो चेन्नई ले जाया जायेगा। सीएम हेमंत सोरेन भी शिक्षा मंत्री से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही जगरनाथ महतो की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी वे आज विधानसभा में सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। लेकिन अचानक 12.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गयी।