रांची में अलग-अलग जगहों पर आज मंगलवार की सुबह ईडी की रेड पड़ी है। राजधानी में एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी जमीन घोटाले मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी व सरकारी जमीन थी। यह छापेमारी जमीन कारोबार से जुड़े लोग के ठिकानों पर की जा रही है।


