डुमरी उपचुनाव : झामुमो से शिबू सोरेन व कांग्रेस से अविनाश पांडेय करेंगे प्रचार

बिरसा भूमि लाइव

रांची : डुमरी उपचुनाव की पांच सितंबर की घोषणा के बाद सत्ता व विपक्ष जीत के लिए पूरी जोर लगा रही है। यह सीट दोनों पक्षों के लिए कई मायनों में खासा महत्व रखता है। उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया। इसके बाद हो रहे उप चुनाव में पार्टी ने उनकी पत्नी बेबी देवी को पहले ही मंत्री बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव में फतह के लिए स्व. जगरनाथ महतो के काफी करीबी रहे शिबू सोरेन ने क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया है।

पूरे चुनावी अभियान का नेतृत्व खुद शिबू सोरेन करेंगे। इतना ही नहीं नये गठबंधन ‘इंडिया’ के करीब-करीब सभी दलों के नेता चुनाव अभियान में उतरेंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन दल के कई नेताओं को शामिल किया गया है। कुल 36 नेता इस चुनावी अभियान का मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में संभालेंगे। इसके अतिरिक्त जो नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं, वह भी डुमरी में चुनाव प्रचार करेंगे।

सरकार और ‘इंडिया’ गठबंधन के स्टार प्रचारकों में झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री एवं पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल नेता और मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के मंत्री चंपई सोरेन, हफीजुल हसन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झामुमो सांसद विजय हांसदा, विधायक सरफराज अहमद, बसंत सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा प्रसाद महतो, सीता सोरेन, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद, कुमार जयमंगलम, दीपिका सिंह पांडेय, माले विधायक विनोद सिंह आदि शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles