32 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

आपसी कलह में दंपत्ति ने तीन मंजिला छत से लगाई छलांग

सारण। नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी इलाके में बीती रात घरेलू विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया। एक किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने आपसी कलह से तंग आकर तीन मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी।

इस आत्मघाती कदम में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, उनकी घायल पत्नी प्रिया सिंह, जो भेल्दी थाना क्षेत्र की रहने वाली है का उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है।

उक्त दंपत्ति साधनापुरी स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर दोनों ने छत से नीचे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने घर के पीछे झाड़ियों में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पिंटू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिया सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का खुलासा हो सके। शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस आसपास के लोगों और मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की मुख्य वजह का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles