23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

अपने क्षेत्र के मठ मंदिरों के लिए एक रुपए प्रतिदिन का दान करें: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

बिरसा भूमि लाइव

  • हरमू मैदान में विराट हिन्दू धर्मसभा को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को किया संबोधित

रांची: गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज अपने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरूवार को रांची पहुंचे। शाम को हरमू मैदान में आयोजित विराट हिंदू धर्मसभा को संबोधित करते हुए सनातनियों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक परिवार से एक घंटा अपने क्षेत्र के मठ मंदिरों में और एक रुपए प्रतिदिन का दान अपने क्षेत्र के उद्धार के लिए करें। केवल नेताओं के ऊपर आम जनमानस को अपनी समस्याएं नहीं छोड़नी चाहिए अपितु स्वयं अपने क्षेत्र को समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए।

शंकराचार्य ने कहा कि अपने क्षेत्र की 80% समस्याएं उस क्षेत्र के व्यक्ति आपस में सामंजस्य साध कर सुलझा सकते हैं। शंकराचार्य ने राजनेताओं को भी आदेश दिया कि विकास के नाम पर विनाश और उन्माद न फैलाएं। विकास की असली शास्त्रीय परिभाषा को समझे बिना विकास कभी नहीं हो सकता।

शंकराचार्य ने यह भी कहा की शास्त्रों में वर्णन है, राष्ट्र पर जब हमला होता है तो प्रत्येक व्यक्ति को शस्त्र उठाना चाहिए, माताओं को भी आत्म रक्षा का प्रशिक्षण होना चाहिए। गौवंश पृथ्वी का धारक है, गौवंश प्रकृति का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी और उनके परिजनों को यह संदेश दिया कि बाल्य काल से ही बालकों को मार्शल आर्ट्स आदि का प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी तन और मन से स्वस्थ हो।

25-25 एक्कड़ भूमि गोचर भूमि के लिए आवंटित करें मुख्यमंत्री : शंकराचार्य ने झारखंड के मुख्यमंत्री से अग्राह किया कि एक ज़िले की पांच दिशाओं अर्थात पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण और मध्य में 25-25 एक्कड़ भूमि गोचर भूमि के रूप में आवंटित करनी चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर शंकराचार्य का पारंपरिक परिधान, ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया।सभी भक्त पुष्पवर्षा किये।प्रेम चंद झा ने शंकराचार्य जी का स्वागत किया। आदित्य वाहिनी के प्रदेश संयोजक शिशिर ठाकुर ने स्वागत किया। कार्यक्रम के संरक्षक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एचपी नारायण ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का दर्शन करना जीवन धन्य हो जाता है। उनका दर्शन एवं आशीर्वचन की बार बार इच्छा होती है।

ये थे मौजूद : कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल,लईस मरांडी, गणेश मिश्रा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, भूषण झा, पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, जयंत झा, अशोक बड़ाईक, अंचल तिवारी, सूरज चौरसिया,नवीन झा, लक्षमी कुमारी, धर्मेंद्र सिंह, रोहन भगत, नीरज परिहार शाहदेव, गुरुविंदर सिंह सेठी, अरविंद तिवारी, मनोज मिश्रा, आरती कुजूर, पवन साहू, प्रेम मित्तल, अमरकांत झा, शिवपूजन पाठक, आचार्य धर्मेंद्र,आशुतोष तिवारी, सरोज सिंह, ललित ओझा, डॉ समर सिंह, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles