31 C
Kolkata
Wednesday, April 1, 2026

डोमचांच: नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

कोडरमा (डोमचांच): जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मंगलवार देर शाम एक नाबालिग छात्रा चांदनी कुमारी (पिता बैद्यनाथ राणा) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

बाजार से लौटे तो कमरे में लटका मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह की खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे और ऊपर के कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए; चांदनी फंदे के सहारे झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी जान जा चुकी थी।

प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना का एंगल

मृतका की मां मंजू देवी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि चांदनी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले युवक के परिजन उनके घर आए थे और चांदनी को काफी डांट-फटकार लगाई थी। उन्होंने छात्रा को चेतावनी दी थी कि वह भविष्य में उनके बेटे से कोई संपर्क न रखे।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस की जांच जारी

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि जब मंगलवार को घर के लोग बाजार गए थे, उसी दौरान लड़के के परिजन घर में घुसे और चांदनी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles