24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

घायल विस्थापितों काे देखने सदर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर पी नैयर

बिरसा भूमि लाइव

बोकारो : जन अधिकार पार्टी (लो) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर के नेतृत्व में धनगढ़ी के विस्थापितों पर हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने और उनका हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचा। घायलों से मिलने के  दौरान विस्थापितों ने अपनी आपबीती बतायी और अपने बीच जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रतिनिधिमंडल को पाकर मरीजों ने भी राहत महसूस किया तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर द्वारा कुशल क्षेम पूछे जाने पर प्रति उत्तर में मरीजों ने भी उनको आशीर्वाद दिया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल विस्थापितों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है । उनके समुचित इलाज को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ डी के गुप्ता से बात की, डॉ गुप्ता ने इलाजरत विस्थापितों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रतिनिधि मंडल ने एक बार फिर विस्थापितों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्हें समुचित मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर  के अलावा रामू जी, अरविंद पांडेय, शब्बीर अंसारी, सुदीप कुमार, ओम प्रकाश, दुर्गा देवी, कृष्णा कुमार और राजा बाबू शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles