झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह मनाया गया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, FJCCI के अध्यक्ष किशोर मंत्री उपस्थित हुए। दीप प्रज्वलित व गणेश वंदना के साथ समारोह प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों सहित शहर की सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव सहित विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों को पुष्प गुछ, अंग वस्त्र एवं दीपावली उप्लक्षय पर मोमेंटो देकर सम्मानित व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने सभी का स्वागत कर सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। सांसद संजय सेठ व संजीव विजयवर्गीय सहित चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपनी ओर से दीपावली की शुभकामना व बधाई प्रेषित की। संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन, दाउ लाल मोहता, शिव भगवान अग्रवाल, प्रकाश चंद सेट्टी, अजय बथवाल, पंकज पोद्दार, मनोज सिंघानिया, प्रवीण लोहिया, अनिल जलान, प्रकाश अरोड़ा को संघ की ओर से संजय सेठ ने अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन स्वागत किया।

इस अवसर पर मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने बताया की संघ के सभी कार्यक्रमों में हमारे पूर्व अध्यक्षों का भरपूर सहयोग प्रदान होता रहा है। वर्तमान टीम हमेशा पूर्व अध्यक्षों का मार्गदर्शन करती आ रही है। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्षों के हाथों से दीपावली लॉटरी का भी आयोजन संपन्न कराया गया। इस लॉटरी आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 चांदी के सिक्के डीडी सेल्स को, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 चांदी के सिक्के जवालादत प्रहलाद राय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में चार चांदी के सिक्के वेरायटी फैब्रिक्स एवम 11 सदस्यों के बीच सांत्वना पुरस्कार के रूप में 11 चांदी के भी सिक्के का उपहार दिया गया।इस अवसर पर कृष्णा लखोटिया,यश बोहरा, को 10 वी ओर 12 वी की परीक्षा में 98% मिलने पर प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रमोद सारस्वत ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमर चंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, संयोजक विपुल जैन, पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल, प्रकाश चंद्र शेट्टी, पंकज पोद्दार, अजय बथवाल, मनोज सिंघानिया, प्रवीण लोहिया, प्रकाश अरोड़ा, प्रतिक मोर, ओम प्रकाश खेतावत, राजेश कंदोई, मुकेश काबरा, सुबोध गुप्ता, विक्रम जैन, शिव भाव सिंहका, FJCCI के महासचिव परेश गट्टानी, आदित्य मल्होत्रा, परेश गट्टानी, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, विमल फोगला, ज्योति कुमारी, संजय अखौरी सहित काफी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles