बिरसा भूमि लाइव
- प्रथम एवं द्वितीय आने वाले खिलाड़ी लेंगे प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
- सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने पारंपरिक अंगवस्त्र एवम ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया
रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के तत्वधान में जिला खेल कार्यालय गुमला के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला एवम तीरंदाजी की प्रतियोगिता संत पैट्रिक विद्यालय में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़, सेकोर का आयोजन किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि संत पैट्रिक स्कूल में फॉदर रामू के देख–रेख में सम्पन्न कराया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला जिला पदाधिकारी मनोज कुमार एवम अंतराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सिवनी लकड़ा, विकसित बड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी निम्न है :
तीरंदाजी बालक / पुरुष
प्रथम- प्रीतम प्रफुल कुजूर
द्वितीय – रिचड आर्यन मिंज
तृतीय – उदय किंडो
तीरंदाजी बालिका/महिला वर्ग
प्रथम – अनुजा टोप्पो
द्वितीय- स्वेता उरांव
तृतीय – अशिन मिंज
मटका दौड़ – बालिका/ महिला
प्रथम – एलिजा बेथ लकड़ा
द्वितीय – मुक्त इंदवार
तृतीय- शियोन टोपनो
गुलेल- बालक/पुरुष
प्रथम- सबिनय किंडो
द्वितीय – कंचन भेंगरा
तृतीय- निरल अभय
गुलेल – बालिका वर्ग
प्रथम- सुधा अंकिता तिर्की
द्वितीय- अनीता तिर्की
तृतीय- कुसुम
गेड़ी दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- जोज कच्छप
द्वितीय- अनित उरांव
तृतीय- उपेंद्र टोप्पो
साथ ही सेकोर खेल का डेमॉन्सटेशन दिया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आवासीय एवम डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक बिब्यानी, रिजवान अली, पीटर किंडो, सतीश मिंज, आलोक कुमार सिंह, सुबीर कुजूर, संदीप उरांव, अनीता होरा, अनीता, कुसुम तिर्की, निर्मला, रायमुनी, रेशमा बानू एवम खेल प्रेमी भगवान दीक्षित, नरेश लोहारा, कृष्ण उरांव आदि के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया गया। अंत में जिला खेल पदाधिकारी ने सभी को धन्यवाद देते हुए खेल समापन की घोषणा कीl