बिरसा भूमि लाइव
रांची: विद्याधन संस्था ने झारखंड राज्य से चयनित छात्रों के पहले बैच को छात्रवृत्ति पत्र सौंपने के लिए शुक्रवार को रांची स्थित सप्तऋषि सेवा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के निदेशक (राष्ट्रीय कार्यक्रम) मीरा राजीवन ने सभी छात्रों को छात्रवृत्ति पत्र दिया। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से, कुमारी शिबूलाल और एसडी शिबूलाल (सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ (इंफोसिस) द्वारा स्थापित सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन के तत्वावधान में उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम को झारखंड राज्य में 2022 में लॉन्च होने से आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के मेधावी छात्रों की एक बड़ी संख्या तक पहुंचने में सक्षम हुयी थी।
विद्याधन को झारखंड राज्य से 600 से ज्यादा आवेदन मिले। विद्याधन ने 2022 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसमें ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, हाउस विजिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। इस साल हम झारखंड के 111 छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान कर रहे हैं। इन छात्रों में से 37 छात्राएं हैं और 36 छात्र पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी हैं उनके माता-पिता निरक्षर थे। इन छात्रों को विद्याधन द्वारा छात्रवृत्ति और सलाह की भी सुविधा प्रदान की जाएगी यदि वे अपने नातक शिक्षा पूरा करने तक अकादमिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखते हैं। प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में, हम ऐसे छात्रों के नए समूह को शामिल करेंगे जिनका चयन एक समान प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
विद्याधन की राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक मीरा राजीवन ने कहा कि “झारखंड में अपने पहले वर्ष में छात्रवृत्ति की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है और राज्य शिक्षा विभाग से इस संस्था को उत्कृष्ट समर्थन मिला है। हमें झारखंड के सभी 24 जिलों से छात्रों का प्रतिनिधित्व मिला है। आने वाले वर्षों में हमारा ध्यान अधिक से अधिक छात्राओं और आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचने पर है। वित्तीय सहायता के अलावा, हम सातक पूरा करने तक छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन, रोजगार कौशल प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करने की भी योजना बना रहे हैं।