बिरसा भूमि लाइव
रांची: संत जेवियर कॉलेज, 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के द्वारा शनिवार को “जी20 सम्मेलन 2023” पर चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज, संत जेवियर कॉलेज एवं रामलखन सिंह यादव कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में 3 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगातो सेन और संत जेवियर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. फादर नाबोर लकड़ा एस. जे. सम्मिलित हुए।
उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से कैडेट्स की हौसला अफजाई की। कैडेट्स ने भी पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मारवाड़ी कॉलेज इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित हुआ। यह आयोजन लेफ्टिनेंट डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें कैडेट्स आगे निकलकर आए और भारत में आयोजित हो रहे G20 सम्मेलन, 2023 पर अपने विचार सबके सामने रखे।