19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

दिगम्बर आचार्य अंतर्मना 108 प्रसन्न सागर महाराज का रांची आगमन, भव्य मंगल प्रवेश

बिरसा भूमि लाइव

रांची: दिगम्बर आचार्य अंतर्मना 108 श्री प्रसन्न सागर महाराज का राजधानी रांची में रविवार को आगमन हुआ। प्रसन्न सागर महाराज पहली बार राजधानी रांची आये है। उनका भव्य स्वागत किया गया। साधना महोदधि उभयमासोपवासी अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज का संघ सहित भव्याती भव्य महाजुलूस के रूप में स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे आचार्य श्री की अगवानी हेतु करमटोली चौक में उपस्थित थे। रंग बिरंगे झंडे, महिलाओं की स्कूटर रैली, भजन मंडली शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी।

हेमंत सेठी, आकाश सेठी एवं उदित सेठी ने आचार्य श्री के स्वागत में अपने मधुर भजनों से उपस्थित गुरुभक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। गुरुभक्तो के द्वारा जगह जगह पर आरती उतार कर एवम् पाद प्रक्षालन कर अगवानी की गई।

यात्रा सुबह सात बजे मेडिका हॉस्पिटल से प्रारम्भ होकर करमटोली चौक, कचहरी चौक, अलबर्ट एक्का चौक होते हुए जैन मंदिर अपर बाजार से रातु रोड वासुपुज्य जिनालय में प्रवचन सभा में परिवर्तित हुई। आचार्य श्री के शिष्य द्वारा विनयांजलि हुई।

इसके बाद 105 क्षुल्लक सहज सागर द्वारा गुरु महिमा का रसपान मिला फिर उपाध्याय 108 श्री पियूष सागर ने जीवन के पांच तत्व की चर्चा की। आचार्य श्री ने अपने उद्बबोधन में धर्म और नियम की चर्चा कथा के माध्यम से की और शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की वन्दना का महत्त्व बताया। प्रवचन सभा का संचालन समाज के सह मंत्री पंकज पांड्या ने किया। बाहर से भी कई अतिथी पधारे उनका स्वागत किया गया और जशपुर (छत्तीसगढ़) समाज के लोगो द्वारा आचार्य संघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर जशपुर आने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य पूर्व मंत्री अध्यक्ष तथा करीब 800 से 1000 की संख्या में लोगो की उपस्थिति देखी गई। यह जानकारी सुरेश काशलीवाल एवं राकेश काशलीवाल ने दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles