धनबाद :  ओबी डंपिंग वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, ग्रामीणों ने पोकलेन मशीन फूंकी, पुलिस के साथ झड़प

बिरसा भूमि लाइव

धनबाद : जिले के झरिया में खदा का काम कर रही कंपनी की गाड़ी से 2 लोगों की मौत के बाद गांव में माहौल बिगड़ गया। ग्रामीणों ने कंपनी की पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया और फिर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने झड़प की और पुलिस को गांव के बाहर खदेड़ दिया। हालांकि मामले को शांत कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मौके पर पुलिस के कई आला-अधिकारी भी पहुंचे है। मामला लोदना क्षेत्र के कुजामा की है।

मालूम हो कि लोदना क्षेत्र के रथ देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में मंगलवार 15 अगस्त को ओबी डंपिंग करने जा रहे भारी वाहन हॉलपेक की चपेट में आने से कैंपर चालक लोदना श्रमिक कल्याण निवासी जया चौहान व इंचार्ज भूली निवासी राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व मजदूर मौके पर पहुंचे। मौके पर आक्रोशित लोगों ने हॉलपेक व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की।

मौके पर मौजूद पुलिस व सीआईएसएफ जवानों के साथ भी नोकझोक हुआ। विवाद बढ़ता देख आसपास के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। लोगों ने बताया कि राजा ओबी डम्पिंग का निरीक्षण कर वापस आउटसोर्सिंग लौट रहा था। तभी पांडेबेरा जोड़ियां के समीप हॉलपेक ने कैंपर में सीधा टक्कर मार दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी व प्रबंधन बस्ती के बीच से भारी वाहन के लिए रास्ता निकाला है। लोगों ने रास्ते को बंद करने की कई बार मांग की थी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles