28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

ईचागढ़ क्षेत्र के देवलटांड गांव एनएच 33 से जुड़ेगा, केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति

बिरसा भूमि लाइव

रांची: ईचागढ़ क्षेत्र के देवलटांड गांव को रंगामाटी के निकट से राष्ट्रीय उच्च पथ 33 से जोड़ने हेतु केंद्र सरकार की योजना स्वीकृत हो गई है। इस योजना से अति प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर देवलटांड तक पहुंचने में सिर्फ 3 किलोमीटर का सफर करना होगा। फिलहाल इस मंदिर तक जाने के लिए 17 किलोमीटर का घुमावदार टूटा फूटा ग्रामीण पथ पर सफर करना पड़ रहा है। नए मार्ग से जुड़ने के साथ-साथ देवल टॉड एक तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित हो जाएगा और इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की शुरुआत हो जाएगी।

झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयचंद जैन ने बताया कि इस कार्य को करवाने हेतु विगत 2 वर्षों से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पत्राचार करते चले आ रहे हैं और इस संबंध में उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक सविता महतो का विशेष सहयोग मिला है। सांसद संजय सेठ ने देवल टॉड के विकास हेतु क्षेत्र का दौरा किया था और वहां बड़ी सभा बुलाई थी और विकास की संभावनाओं को देखते हुए लोकसभा में भी तीर्थ स्थापना हेतु एवं सड़क के निर्माण हेतु आवाज उठाई थी। रांची के प्रदीप जैन इस कार्य के लिए लगातार ताराचंद जैन के साथ प्रयासरत रहे।

इस भागीरथ प्रयास के फलस्वरूप अंततः नितिन गडकरी ने अपने 17 फरवरी 2023 के पत्र के माध्यम से ताराचंद जैन को सूचित किया कि देवल 10 को सड़क मार्ग से जोड़ने की परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। इस स्वीकृति के लिए ताराचंद जैन एवं क्षेत्र के निवासियों ने नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles