उपायुक्त ने रन फॉर यूनिटि आयोजन में भाग लिया

बिरसा भूमि लाइव

  • कार्यक्रम का आरम्भ मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारम्भ होकर राँची कॉलेज परिसर तक किया गया

रांची : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर रांची जिलान्तर्गत “रन फॉर यूनिटि का आयोजन किया गया। “रन फॉर यूनिटि” में जिले के दिव्यांगजनों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारम्भ होकर रांची कॉलेज परिसर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजन से पूर्व उपस्थित प्रतिभागियों को राजेश अग्रवाल, सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, केएन झा, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड, राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी, रांची द्वारा संबोधित करते हुए सरदार पटेल के योगदान एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का आयोजन Composite Regional Centre (CRC) नामकुम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवं नारे के उद्घोष के साथ निर्धारित मार्ग पर चलते हुए कार्यक्रम समापन स्थल तक पक्तिबद्ध होकर चलते गए।

कार्यक्रम में CRC निदेशक, जितेन्द्र यादव, राज्य निःशक्तता आयुक्त, झारखण्ड अभयनन्दन अम्बष्ट, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग रवि शंकर मिश्रा, दीपशिखा, गैर सरकारी संस्था एवं पैरेन्टस एसोसिएशन, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि एवं वहां अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

उपायुक्त रांची ने सरदार पटेल के आदर्श और जीवनी पर प्रकाश डाला, उन्होंने विशेष रूप से कहा की वल्लभ भाई पटेल ने राजनीतिक एकीकरण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसे पूरा देश आज बड़े सम्मान के साथ याद करता हैं और हमेशा करेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles